रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आत्महत्या के दुष्प्रेरण मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के दिशा-निर्देशों पर महिलाओं और नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। रामनगर थाना पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण मामले में काफी समय से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

काशी जोन के पुलिस उपायुक्त के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व थाना प्रभारी रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने रामनगर थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 0184/2026 (धारा 85, 108, 115(2), 351(2) बीएनएस) के तहत वांछित चल रहे आरोपी सत्येंधर कुमार सिंह (उम्र 33 वर्ष), पुत्र शेष नारायण सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी रामपुर, थाना रामनगर का ही निवासी है।

यह गिरफ्तारी 13 जुलाई 2026 की रात करीब 10:10 बजे रामपुर, रामनगर क्षेत्र से की गई। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र, उप-निरीक्षक शिवम सोनी, कांस्टेबल शक्तिरमण पाल और कांस्टेबल कमलेश कुमार सिंह शामिल रहे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —