वाराणसी में कोरोना की दस्तक! BHU में मिला नया कोविड मरीज, सांस फूलने पर जांच हुई तो रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कोरोना वायरस का नया मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर सतर्क हो गया है। आशापुर निवासी 27 वर्षीय युवक की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सांस लेने में गंभीर दिक्कत होने पर उसे सर सुंदरलाल अस्पताल (BHU) लाया गया, जहां जांच के बाद कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई और उसे डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, युवक कई दिनों से सांस फूलने की समस्या से परेशान था। चेस्ट एंड टीबी विभाग की ओपीडी में जांच के दौरान डॉक्टरों को कोविड का संदेह हुआ, जिसके बाद जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मरीज को तत्काल भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

BHU के विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि कोरोना को पूरी तरह खत्म हुआ न मानें। डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल में अब भी हर महीने औसतन एक-दो कोविड मरीज मिल रहे हैं। कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता, मौसम में बदलाव और पहले से फेफड़ों की बीमारी वाले लोगों में संक्रमण का खतरा बना हुआ है।

विशेषज्ञों की सलाह

* लगातार खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ को नजरअंदाज न करें।

* जरूरत पड़ने पर तुरंत कोविड जांच कराएं।

* बुजुर्ग और फेफड़ों के मरीज भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतें।

* मास्क, हाथों की सफाई और व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करें।
कोरोना का खतरा भले पहले जैसा न हो, लेकिन लापरवाही भारी पड़ सकती है। किसी भी संदिग्ध लक्षण को हल्के में न लें और समय रहते डॉक्टर से संपर्क करें।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —