सकलडीहा,
कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर पेट्रोल पंप के पास रविवार की देर रात साढे नौ बजे करीब भारी वाहन के टक्कर से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई । घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया । आनन फानन में परिजन युवक को सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए । जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने शव का अंतिम दाह संस्कार बलुआ घाट पर कर दिया ।
ताजपुर गांव के जोगिंदर मौर्य के दो पुत्र रोहित मौर्य और दीपक मौर्य है। 22 वर्षीय दीपक मौर्य सकलडीहा कस्बा के तेंदूईपुर गांव में इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री का काम करता था। रविवार की रात में करीब साढे नौ बजे बाइक लेकर ताजपुर के पेट्रोल टंकी से तेल लेने गया था । तेल लेकर वापस घर आ रहा था । इसी बीच सकलडीहा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही अज्ञात भारी वाहन के टक्कर से युवक वही पर गिर गया ।
जिससे गंभीर चोटे आई ,काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा । जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे परिजन युवक की हालत देख जोर-जोर से रोने चिल्लाने लगे । आनन फानन में सककलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए । जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया ।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है । माता चंदा देवी पिता जोगिंदर सहित परिवार की अन्य लोगों का रोते-रोते बुरा हाल है। वही कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि परिवार के लोगों से पूछने पर पीएम की कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया।










Users Today : 73
Users This Year : 23684
Total Users : 36277
Views Today : 148
Total views : 71251