डीडीयू मंडल में वैगन मरम्मत एवं स्टेशन विकास कार्यों का डीआरएम ने किया निरीक्षण

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

डीडीयू नगर।

पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने सोमवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के अंतर्गत डीडीयू जंक्शन यार्ड में मालगोदाम क्षेत्र के समीप संचालित वैगन मरम्मत कार्य, भभुआ रोड स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों तथा दुर्गावती स्टेशन पर मौजूदा व्हार्फ के विस्तार की संभावनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने डीडीयू जंक्शन यार्ड में मालगोदाम क्षेत्र के समीप संचालित वैगन मरम्मत कार्य का अवलोकन किया। यहाँ क्षतिग्रस्त माल वैगनों के ढाँचे की मरम्मत कर उन्हें पुनः माल लदान योग्य बनाया जाता है। इस अवसर पर वैगन मरम्मत क्षमता में वृद्धि की संभावनाओं की समीक्षा की गई तथा उपलब्ध व्यवस्थाओं के बेहतर उपयोग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

इसके उपरांत उन्होंने भभुआ रोड स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा रेल परिचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। दुर्गावती स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक ने अप लूप लाइन से संबद्ध मौजूदा व्हार्फ का पूर्ण रेक लंबाई की क्षमता के अनुरूप विस्तार किए जाने की संभावनाओं का जायजा लिया।

इस दौरान व्हार्फ विस्तार से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं परिचालन पहलुओं पर चर्चा की गई। व्हार्फ के पूर्ण रेक लंबाई के अनुरूप विकसित होने पर माल लदान कार्य अधिक त्वरित एवं सुगमता से किया जा सकेगा। मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मनाशा एवं सैयदराजा स्टेशनों के मध्य स्थित रेल पुल संख्या 697 (कि.मी. 643/9) का निरीक्षण कर उसकी स्थिति और पुल के अंडर पास सड़क का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —