वाराणसी,
मिर्जामुराद थाना अंतर्गत खजूरी चौकी प्रभारी गणेश पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ, पत्रकार राजेश पटेल के संरक्षक में वृक्षारोपण कर देश को संदेश दिया।
उन्होंने बताया वृक्षारोपण करना एक बहुत बड़ा पुण्य का काम है प्रभारी ने यह संदेश दिया की वृक्षारोपण करने से दूषित वातावरण को शुद्ध करता है और पर्यावरण शुद्ध रहता है जिससे हमें आने वाली बीमारियों से बचाता है।

वृक्षारोपण हर तीर्थ से बड़ा तीर्थ होता है। इससे बड़ा कोई धर्म नहीं है इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं है, चौकी प्रभारी ने बताया कि हर जन मानस को एक पेड़ मां के नाम से लगाए तो हमारे देश प्रदेश में हरियाली ही हरियाली आ जाएगी।
सभी प्रबुद्ध जनमानस से आवाहन करता हूं की एक पेड़ मां के नाम से अवश्य लगायें तभी जाकर हमें शुद्धपर्यावरण, हवा पानी मिलेगा। मनुष्य का जीवन पर्यावरण से भी है।
ग्रंथ में लिखा गया है
छित, जल ,पावक, गगन समीरा पांच तत्व से बना शरीरा
जब सभी लोग वृक्षारोपण करेंगे तो यह पांच तत्व मुझे प्रदान होगा।
पर्यावरण से ही मेरी जिंदगी है।
पर्यावरण से ही हम ऊर्जावान हैं।
इस मौके पर खजूरी चौकी प्रभारी गणेश पटेल हेड कांस्टेबल सरोज, आकाश पटेल अन्य सिपाही, पत्रकार राजेश पटेल, पत्रकार इमरान, पत्रकार महेंद्र सिंह वृक्षारोपण कार्यक्रम में मौजूद रहे।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला










Users Today : 70
Users This Year : 23681
Total Users : 36274
Views Today : 145
Total views : 71248