नृपेन्द्र, अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत थाना जंसा में किए वृक्षारोपण।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत शासन स्तर से युद्ध स्तर पर संचालित विशेष अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत दिनांक 12.07.2026 को नृपेन्द्र, अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन द्वारा थाना जंसा परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण एवं स्वच्छ पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए

सभी पुलिसकर्मियों एवं आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष जंसा उ0नि0 सत्यजीत सिंह सहित थाना जंसा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण का संकल्प लिया।

साथ ही, गोमती जोन के समस्त थानों पर थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों द्वारा भी “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —