वाराणसी
सिंधोरा थाना क्षेत्र में सौरभ सिंह बंटी की सनसनीखेज हत्या के मामले में गोमती जोन की डीसीपी नीतू काद्दयान ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी हरिओम सिंह (पुत्र दीनानाथ सिंह, निवासी भदेवली) पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
अपने सख्त तेवरों के लिए जानी जाने वाली ‘लेडी सिंघम’ डीसीपी नीतू काद्दयान ने स्पष्ट किया है कि अपराधी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेजने का दावा किया है।











Users Today : 28
Users This Year : 23639
Total Users : 36232
Views Today : 43
Total views : 71146