वाराणसी
विशेश्वरगंज स्थित संगत चेतन मठ में दिन शुक्रवार को ब्रह्म विलीन महंत प्रीतम सिंह जी महाराज के चौथे पुण्य तिथि पर अरदास व भण्डारा का आयोजन किया गया है।
ब्रह्म विलीन महंत प्रीतम सिंह महाराज के चौथे भण्डारा पर सुबह मिर्जापुर के 108 महंत श्याम सुंदर सिंह द्वारा अरदास किया। तत्पश्चात् गुरु महाराज को भोग लगाया गया।
नीचीबाग आसभैरो के प्रमुख ग्रंथी जगतार सिंह, मैनेजर भाई महेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, लाल सिंह सहित गुरु भाई भण्डारा का शुभारंभ किया। अरदास व भण्डारे में साधु, सन्त,सभी सन्त भाई, सहयोगी शामिल हुए। संगत चेतन मठ के महन्त बलविंदर सिंह ने आज हुए सन्त भाई, साधु, भक्तगण का स्वागत किया। तथा भण्डारे के पश्चात् सभी उपस्थित जनों को अंगवस्त्र, पेन, उपहार में दिया।

उक्त अवसर पर सर्वश्री राजेन्द्र मिश्रा , नरेंद्र मिश्रा, संकल्प मिश्रा, प्रथम मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।











Users Today : 41
Users This Year : 19652
Total Users : 32245
Views Today : 108
Total views : 63991