लखनऊ दोगुना आया बिल और नहीं हो रही सुनवाई… बन रहे गलत बिल, दौड़ रहे उपभोक्ता, ऐसा है हाल

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बिजली उपभोक्ता कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। कई जगहों पर उपभोक्ताओं ने विद्युत लोड बढ़ाए जाने पर जमानत धनराशि ज्यादा जोड़े जाने को लेकर हंगामा भी किया।

केस-एक: दोगुना आया बिल सुनवाई भी नहीं

ऐशबाग के वली हाशमी ने बताया कि विद्युत लोड 3 से 4 किलोवाट बढ़ा दिया गया। हर माह जो बिल 5,000 से 6,000 रुपये का आता था, वह जुलाई में 11 हजार रुपये का आया है। महिला कर्मी ने अफसर के हस्तक्षेप से शिकायत दर्ज की।केस- दो: बन रही बिजली का लेखा-जोखा नहींपारा निवासी जनार्दन कुमार शर्मा ने बताया कि मई में उनके घर का मीटर बदला गया था। सोलर पैनल लगने पर नेट मीटर लगाया गया। बिल में 10 हजार रुपये ज्यादा जुड़े हैं। साथ ही, सोलर में बन रही बिजली का कोई लेखा-जोखा नहीं मिल रहा।

राजधानी लखनऊ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जुलाई के बिल परेशानी का कारण बन गए हैं। बिलों में मनमाने तरीके से विद्युत लोड बढ़ाकर रकम जोड़ दी गई है। हजारों उपभोक्ता बढ़े हुए बिलों को लेकर कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। बुधवार को लखनऊ मध्य जोन के हुसैनगंज स्थित कार्यालय पहुंचे उपभोक्ताओं ने बताया कि अधिकारी उनकी समस्याएं नहीं सुन रहे। वे उन्हें इधर-उधर भेज रहे हैं और कर्मी अभद्रता कर रहे हैं।

जनार्दन कुमार ने बताया कि 12 किलोमीटर दूर से आने के बावजूद कोई उन्हें बिल की बढ़ी हुई रकम का कारण नहीं बता रहा है।घर के मीटर में 10,559 यूनिट रीडिंग स्टोरगोमतीनगर के एक घरेलू उपभोक्ता के मीटर में 10,559 यूनिट रीडिंग स्टोर मिली है। मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि मल्हौर के सौरभ विहार कॉलोनी निवासी साजन सिंह के घर में 7 किलोवाट का कनेक्शन है।

जांच में यह रीडिंग पाए जाने पर बिल बनवाकर जमा करने के लिए दिया गया है। वहीं, चिनहट क्षेत्र में असकुन आनंद विहार निवासी और सुनीता कनौजिया निवासी सतरिख रोड के घर बिजली चोरी पकड़ी गई। लखनऊ मध्य जोन में चांद बीबी, शालू, सजदा, राम नारायण को वैध कनेक्शन होने पर भी बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। सभी के कनेक्शन काटकर पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

उपभोक्ताओं ने किया हंगामापुरनिया जानकीपुरम, विभूतिखंड गोमतीनगर और इंद्रलोक कॉलोनी अमौसी कार्यालयों में भी उपभोक्ताओं की भीड़ रही। इन उपभोक्ताओं ने विद्युत लोड बढ़ाए जाने पर जमानत धनराशि ज्यादा जोड़े जाने को लेकर हंगामा भी किया। लखनऊ मध्य जोन के अधीक्षण अभियंता (वाणिज्य) मुकेश त्यागी ने कहा कि गलत रकम के बिलों को सही करने का काम चल रहा है। सभी उपभोक्ताओं की शिकायतें दर्ज की जा रही हैं।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई