वाराणसी
बाढ़ के मौसम से पहले नमामि गंगे और नगर निगम ने गंगा के दूसरे छोर (रेत वाले हिस्से) पर एक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया है। इस दौरान रेतीले किनारों पर जमा भारी मात्रा में पॉलीथिन और अन्य कचरे को हटाकर सुरक्षित रूप से निस्तारित किया गया ताकि गंगा में प्रदूषण न फैले।
श्रमदान के दौरान करीब 1000 किलो भारी मात्रा में कपड़े, पॉलीथिन, प्लास्टिक बोतलें, डायपर, पूजन सामग्री, निर्माल्य आदि एकत्रित की गयी। एकत्रित किए गए कचरे को नगर निगम द्वारा निर्धारित नाव में रखकर प्लांट की ओर रवाना किया गया।

गंगा पार उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच सबका साथ हो गंगा साफ हो का नारा भी बुलंद किया गया । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा उस पार भी भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
हमें विचार करना चाहिए कि गंगा किनारे हम असीम शांति और सुकून तो पाते हैं लेकिन छोड़ आतें हैं ढेरों गंदगी। सदियों से गंगा ने हमें बहुत कुछ दिया हैं। लेकिन हम उन्हें क्या देते हैं प्रदूषण रूपी दर्द।
श्रमदान के दौरान प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा, शिवम रावत, देवेंद्र कुमार, शिवम कश्यप, अरुण कुमार, नगर निगम सुपरवाइजर कामेश्वर सेठ, रिंकू सेठ, दिनेश चौधरी , सुनील कुमार, गोपाल ,महेंद्र साहनी , हेमवती, रेखा, मंजू , लखी देवी उपस्थित रहे।









Users Today : 51
Users This Year : 24228
Total Users : 36821
Views Today : 66
Total views : 72373