सकलडीहा,
बीते 31जून को तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश राय सेवानिवृत्त होगये थे। मंगलवार को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल तिवारी का विभिन्न संगठन के शिक्षकों की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके पर बीईओ ने शिक्षकों को निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन करने की अपील किया। इस दौरान शिक्षकों की विभिन्न समस्या से अवगत हुए।
खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल तिवारी ने कहा कि शिक्षक ही समाज का मार्ग दर्शक होता है। बच्चे भारत के भविष्य है। इनके जीवन में शिक्षक अपने हुनर से भारत का भाग्य विधाता बनाता है। विश्वास है कि शिक्षक समय से स्कूल में उपस्थित होकर भारत को सशक्त बनाने में अपनी अहम भूमिका निभायेंगे। इसके पूर्व में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से नवागत खंड शिक्षा अधिकारी को माला पहनाकर स्वागत करते हुए शिष्टाचार भेंट किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष्ज्ञ सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष अजय कुमार सिंह,महासंघ के अध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा,धीरज शाह,अरूण रत्नाकर,गुलाब यादव,इम्तियाज अली,दीनदयाल पांडेय,राकेश सिंह,रविशंकर मिश्रा,प्रशांत,हिमांशु पांडेय,चन्द्रधर दीक्षित सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 50
Users This Year : 24227
Total Users : 36820
Views Today : 65
Total views : 72372