वाराणसी
मंडुवाडीह, थाना क्षेत्र में सोमवार सायंकाल औषधि विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए चौधरी कटरा के पास संचालित एक अवैध औषधि विक्रय प्रतिष्ठान में आवश्यक छापेमारी की गई।
इस कार्रवाई के दौरान 8 पेटी अवैध एक संदिग्ध नकली दवांए बरामद की गई। जानकारी के अनुसार औषधि निरीक्षक चंद्रेश द्विवेदी अपनी टीम के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुख्यालय, लखनऊ से प्राप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे और छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध दबाए मिलने पर टीम ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया।
मौके पर मंडुवाडीह पुलिस भी मौजूद रही। और औषधि निरीक्षक टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की छापेमारी के दौरान संदीप श्रीवास्तव को हिरासत में ले लिया गया। औषधि निरीक्षक द्वारा उपलब्ध कराई गई फर्द के आधार पर मंडुवाडीह पुलिस आवश्यक विधि कार्रवाई में जुटी है।
अधिकारी के अनुसार, बरामद दावाओं की जांच कर उनके प्रकार, गुणवत्ता तथा स्त्रोत का पता लगाया जा रहा है। और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। और जांच के बाद आगे की विधि कार्रवाई की जाएगी मौके पर असिस्टेंट कमिश्नर खाद्य विभाग मुकेश कुमार जैन पहुंचे।











Users Today : 146
Users This Year : 19331
Total Users : 31924
Views Today : 266
Total views : 63430