जौनपुर
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) महिला प्रकोष्ठ, जनपद जौनपुर की जिलाध्यक्ष ममता सिंह के अथक प्रयासों से लखौवा की एक जरूरतमंद बेटी की शादी में सहयोग का सराहनीय अभियान देखने को मिला। इस पुनीत अवसर पर बदलापुर विधानसभा के भावी विधायक विकास पांडेय स्वयं पहुंचे और बेटी के विवाह हेतु आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग प्रदान कर मानवता का परिचय दिया।
इस अवसर पर मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग प्रदान करते हुए कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के सुख-दुख में साथ खड़ा होना ही सच्ची सेवा है।
इस सामाजिक पहल ने यह संदेश दिया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ता केवल राजनीति तक सीमित नहीं हैं। बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भी सदैव तत्पर रहते हैं। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की इस सेवा भावना की स्थानीय लोगों ने मुक्तकंठ से सराहना की।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि इसी प्रकार सेवा, समर्पण और जनसहयोग की भावना के साथ पार्टी आगे भी समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच पहुंचकर जनकल्याण के कार्य करती रहेगी। इस प्रेरणादायी पहल से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह, जोश और समाजसेवा के प्रति समर्पण की भावना और अधिक मजबूत हुई।









Users Today : 1
Users This Year : 24230
Total Users : 36823
Views Today : 2
Total views : 72376