चन्दौली मुगलसराय
रोड इसी समय चौड़ी कर सिक्स लेन करवा दें मुख्यमंत्री – संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ए•डी•एम• राजेश कुमार से मिलकर मुख्यमंत्री को संबोधित को ज्ञापन सौंपा
जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में सिक्स लेन सड़क की मांग के लिए आंदोलन कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने अपर जिलाधिकारी चंदौली से मुलाकात की और उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित एक विज्ञापन सौंपा।
अपने ज्ञापन के माध्यम से संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर एक बड़ा रेलवे जंक्शन है। यहां कई जिलों और प्रदेशों के लोग आते जाते हैं। यहां सड़क बहुत सकरी है, जिससे रोज भयंकर जाम लगा रहता है। जिसमें एंबुलेंस, बच्चों की बसें आदि घंटों फंसी रहती हैं । अधिवक्ताओं को कचहरी आने-जाने में काफी परेशानी होती है।
इस पुराने जी•टी• रोड के दोनों तरफ 110 – 110 फीट जमीन पी डब्लू डी विभाग की है। माननीय हाई कोर्ट इलाहाबाद का आदेश भी आ चुका है कि जो अतिक्रमण किये हैं, उन्हे नोटिस देकर और उन्हें सुनकर के पी डब्लू डी विभाग अपनी जमीन खाली कर ले। परंतु पी डब्लू डी विभाग भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है, सिक्सलेनसड़कका पैसा अधिकारी और नेट नेता मिलकरखा चुके है अब फोर लेनसड़कतोड़करफोरलेनही बना रहे हैं ।
इन्हें लोगों के समस्याओं की थोड़ी सी भी चिंता नहीं है और पी डब्लू डी विभाग अपने जमीन पर अतिक्रमण कराये हुए हैं। इसमें स्थानीय माननीय जी की भी बड़ी भूमिका है और वे लगातार सड़क चौड़ीकरण में बाधा डाल रहे हैं । संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि अतिक्रमण की जद में आने वाले बहुत से मकानों को आधा अधूरा तोड़कर पी डब्लू डी विभाग शांत बैठा है जिससे बड़ी दुर्घटनाओं की संभावना बराबर बनी हुई है, व्यापारी परेशान हैं।
संतोष कुमार पाठक ने मुख्यमंत्री जी से मांग की कि अतिशिघ्र मुगलसराय बाजार में जी टी रोड को 110 – 110 फीट दोनों तरफ चौड़ा कर दिया जाए । क्योंकि पी डब्लू डी विभाग ने जो नापीं कराई है, उसमें भी मुगलसराय बाजार में जी टी रोड के दोनों तरफ 30-30 मीटर जमीन पी डब्लू डी विभाग की निकली है।











Users Today : 64
Users This Year : 19101
Total Users : 31694
Views Today : 149
Total views : 63050