चन्दौली
देश के कई राज्यों में जहां एक ओर मानसून अपना असर दिखा रहा है, वहीं दूसरी उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक अवदाब (लो प्रेशर) बन रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके चलते कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने के आसार हैं।
इस दौरान तेज हवाओं और आंधी-तूफान का भी कहर देखने को मिल सकता है। IMD के अनुसार, अगले 24 घंटे में यह ओडिशा तट को पार करने और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने 17 राज्यों के लिए भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।
इस सिस्टम के प्रभाव से 5 से 7 जुलाई के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात क्षेत्र, कोंकण-गोवा, सौराष्ट्र-कच्छ और मध्य महाराष्ट्र में कई स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।
वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी कई दिनों तक अच्छी बारिश का अनुमान है। समुद्री इलाकों में भी मौसम खराब रहने की आशंका जताई गई है।
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों के पास समुद्र 7 जुलाई तक बहुत उग्र रह सकता है। IMD ने मछुआरों को इस अवधि में समुद्र में न जाने की सलाह दी है।









Users Today : 51
Users This Year : 24228
Total Users : 36821
Views Today : 66
Total views : 72373