वाराणसी।
पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू कादयान के नेतृत्व में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। डीसीपी की कमान संभालने के बाद गोमती जोन पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत फरार और वारंटी अभियुक्तों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
इसी क्रम में सोमवार को थाना फूलपुर पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) का प्रभावी अनुपालन करते हुए वांछित अभियुक्त छन्नू लाल यादव पुत्र लालता यादव, निवासी ग्राम बिंदा, थाना फूलपुर, वाराणसी को उसके भुसौली स्थित निवास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय में विचाराधीन मुकदमा संख्या 94877/23, धारा 323, 504, 506, 452 एवं 427 भारतीय दंड संहिता के तहत गैर-जमानती वारंट जारी था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। गोमती जोन पुलिस का संदेश साफ है कि फरार, वारंटी और कानून से बचने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक आकाश गौड़ तथा हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव शामिल रहे।











Users Today : 46
Users This Year : 19083
Total Users : 31676
Views Today : 95
Total views : 62996