मिर्जापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा मुतलके रामपुर गांव में शनिवार रात एक दुर्लभ वन्यजीव दिखाई देने से हड़कंप मच गया। यह जीव रात करीब 11 से 12 बजे के बीच गांव निवासी रामसजीवन यादव के घर के परिसर में देखा गया।
परिवार के सदस्यों ने जब इस जीव को देखा तो वे घबरा गए और तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने सावधानी बरतते हुए वन्यजीव को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।
कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने इस जीव को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में इसकी पहचान पैंगोलिन (शल्कधारी चींटीखोर) के रूप में हुई, जो एक अत्यंत दुर्लभ और संरक्षित वन्यजीव है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहली बार इस तरह का दुर्लभ जीव दिखाई दिया है। इससे लोगों में कौतूहल के साथ-साथ भय का माहौल भी रहा। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और ग्रामीणों को ऐसे वन्यजीवों के प्रति जागरूक करने की मांग की है।









Users Today : 1
Users This Year : 24230
Total Users : 36823
Views Today : 2
Total views : 72376