राजातालाब।
पूर्व प्रधान एवं कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व डायरेक्टर, समाजसेवी रमाशंकर पटेल उम्र 65 वर्ष के निधन के बाद झौवा स्थित उनके पैतृक निवास पर शोकसभा और श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। मार्क्सवादी नेता डॉ. शिव शंकर शास्त्री के साथ सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रहकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
वक्ताओं ने रमाशंकर पटेल के सामाजिक कार्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने दो बार ग्राम प्रधान रहते हुए गांव के विकास के लिए कई कार्य किए। कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर के रूप में किसानों को सस्ती दर पर ऋण उपलब्ध कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।वक्ताओं ने कहा कि रमाशंकर पटेल अपने मिलनसार स्वभाव और मददगार प्रवृत्ति के लिए जाने जाते थे।
समाज के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।कार्यक्रम के अंत में परिवार की ओर से आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से राधेश्याम पटेल ,स्वतंत्र कुमार पटेल, दीपक पटेल, चंदन पटेल, सिद्धार्थ पटेल, शौर्य प्रताप पटेल, छोटेलाल पटेल,डॉ शिवशंकर शास्त्री,डॉ बिनू पटेल, रंजना, पूजा , धनराजी, धीराजी, दूला देवी, केसरा, मीरा, गीता देवी, अनामिका, अर्चना इत्यादि लोगों उपस्थित रहे।









Users Today : 1
Users This Year : 24230
Total Users : 36823
Views Today : 2
Total views : 72376