महोबा में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी नौकरी पाने वाले ग्राम विकास अधिकारी (VDO) राहुल पाठक के खिलाफ शनिवार देर शाम अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन पर आरोप है कि उन्होंने मध्य प्रदेश का निवासी होते हुए भी महोबा में अपने मामा के घर का फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर उत्तर प्रदेश में नौकरी प्राप्त की।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पनवाड़ी थाने में गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। राहुल पाठक चरखारी में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के लारौन गांव के निवासी हैं।









Users Today : 1
Users This Year : 24230
Total Users : 36823
Views Today : 2
Total views : 72376