चन्दौली
शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में 29 जून को भामाशाह जयन्ती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसमे उक्त दिवस पर पूरे प्रदेश के सभी जिलो में भामाशाह दिवस मनाया जाता है और प्रमुख व्यापारियों को भामाशाह सम्मान से सम्मानित भी किया जाता है।
उसी क्रम में जिलाधिकारी कार्यालय पर व्यापारी कल्याण दिवस के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश जायसवाल(विधायक) एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी आर.जगत.साई (IAS) एवं डिप्टी कमिश्नर GST राम सिंह द्वारा जिले के प्रमुख वरिष्ठ व्यापारी कैलाश किशोर पोद्दार एवं व्यापार मण्डल के प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल ईट भट्टा संघ के अध्यक्ष रतन लाल को पेट्रोलियम एसोसिएशन के महामंत्री नरेंद्र अरोड़ा को प्रमुख व्यवसायी कैलाश जायसवाल और युवा व्यापारी सुमित जायसवाल को सम्मानित किया गया

उसी क्रम में सरकार द्वारा चलाये जा रहे GST जागरूकता अभियान के तहत जिले के व्यापारियों को GST में निरन्तर पंजीयन करवाने एवं व्यापारियों को हमेशा GST में रजिस्ट्रेशन के लिये जागरूक करने वाले एवं व्यापारी हितो के लिये निरन्तर संघर्ष करने वाले प्रमुख व्यापारी नेता और व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि को मुख्य अतिथि रमेश जायसवाल (विधायक मुग़लसराय)ने भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया।
भामाशाह सम्मान प्राप्त होने पर जिलाध्यक्ष ने कहा ये सम्मान पूरे जिले के व्यापारियों का सम्मान है साथ ही अन्य सभी प्रमुख व्यापारियों को भामाशाह सम्मान प्राप्त होने पर उनको अपनी शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक केशरी प्रदेश संगठन मंत्री,राकेश मोदनवाल वरिष्ठ जिला महामन्त्री,अखिल पोद्दार जिला उपाध्यक्ष,विष्णु कुमार चकिया अध्यक्ष,अजय कुमार वरिष्ठ व्यापारी, शुभम बरनवाल वरिष्ठ व्यापारी* सहित अन्य व्यापारी भी उपस्थित थे।










Users Today : 65
Users This Year : 23856
Total Users : 36449
Views Today : 176
Total views : 71673