दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पुत्री टीना यादव,अदिति यादव समेत मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज ने मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया तथा भगवती मां गंगा के आरती का दर्शन किया।

साथ ही मां गंगा की आरती देख मंत्र मुग्ध नजर आए पुत्री टीना यादव द्वारा गंगा सेवा निधि के विजिटर बुक में लिखा – भगवती मां गंगा की आरती नें मंत्रमुग्ध कर दिया, हम सभी को उनकी स्वच्छता के लिए कार्य करना चाहिए,भगवती मां गंगा – मां स्वरूप हैं।

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी द्वारा अंगवस्त्र प्रसाद व मोमेंटो देकर स्वागत किया गया लगभग एक घंटे तक दशाश्वमेध घाट पर सभी लोग मौजूद रहा।
रिपोर्ट – रिम्मी कौर











Users Today : 30
Users This Year : 23821
Total Users : 36414
Views Today : 47
Total views : 71544