वाराणसी
वाराणसी के मण्डुआडीह थाना पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। दोनों महिलाओं की उम्र करीब 25 और 30 वर्ष बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 28 जून को विवेक कुमार गुप्ता ने अपनी होंडा एक्टिवा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने 29 जून को दोपहर 3:25 बजे चाँदपुर रोड से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक योगेन्द्र यादव, महिला उपनिरीक्षक खुशबू कुमारी, कांस्टेबल आनंद कुमार और महिला कांस्टेबल दिव्या सिंह शामिल रहीं।
पुलिस ने बरामद स्कूटी को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।











Users Today : 31
Users This Year : 23822
Total Users : 36415
Views Today : 48
Total views : 71545