रोहनिया।
रोहनिया बाजार में नगर पंचायत गंगापुर निवासी कमलेश जैन के नए प्रतिष्ठान जैन इलेक्ट्रॉनिक का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।उद्घाटन के दौरान प्रतिष्ठान संचालक कमलेश जैन ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहाकि व्यापार किसी भी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होता है।
रोहनिया बाजार में जैन इलेक्ट्रॉनिक जैसे आधुनिक प्रतिष्ठान खुलने से न सिर्फ स्थानीय लोगों को इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बेहतर सुविधा मिलेगी बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। मैं कमलेश जैन को नए व्यवसाय की शुभकामनाएं देता हूं। सरकार व्यापारी हित में लगातार काम कर रही है। रोहनिया विधानसभा में व्यापार और विकास को और गति दी जाएगी।
इस अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक डॉ. श्रीकांत मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, जिला महासचिव राजकुमार कश्यप, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश देवराज पटेल,सुनील जैन, विपिन सिंह, संतोष सिंह, अभय गुप्ता, सनी जैन, विमलेश जैन, रवि जैन, विनोद पटेल, श्याम बली पटेल, गोविंद पटेल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










Users Today : 45
Users This Year : 23656
Total Users : 36249
Views Today : 105
Total views : 71208