शहाबगंज (चंदौली)
हैदरी अंजुमन कमेटी, शहाबगंज द्वारा आयोजित विशाल तीजा कार्यक्रम रविवार की रात हर्षोल्लास एवं अकीदत के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर शासकीय अधिवक्ता इलाहाबाद हाईकोर्ट संजय कुमार सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।
अपने संबोधन में संजय कुमार सिंह ने सामाजिक एकता, भाईचारे और इंसानियत के संदेश को आगे बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में कमेटी के प्रबंधक इसरार, संयोजक मु. अरजद तथा जिला महामंत्री व्यापार मंडल चंदौली महमूद आलम वारसी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।









Users Today : 1
Users This Year : 24230
Total Users : 36823
Views Today : 2
Total views : 72376