कैबिनेट मंत्री ने काली माता मंदिर में हनुमान मूर्ति की कराया प्राण प्रतिष्ठा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अपने पैतृक गांव तेन्दुई पुर स्थित प्राचीन बउरहिया काली माता मंदिर में रविवार को काशी के विद्वान पंडितों की देख रेख में विधि विधान से हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अखंड रामायण और भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। जयकारा के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराया गया।

फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान बउरहिया काली माता मंदिर चौड़ीकरण की जद में आ गया था। बीते दिनों नवनिर्मित मंदिर के निर्माण के बाद बउरहिया काली माता की पूर्व मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा व भंडारा का आयोजन कराया गया। हनुमान मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुबह से ही भजन कीर्तन के साथ काशी के विद्वान पंडितों ने अराधना शुरू किया।

इसके बाद काशी से आये आचार्य शंकर पांडेय के नेतृत्व में मंत्री अनिल राजभर पत्नी उषा राजभर ने  हनुमान मंदिर मूर्ति को सर पर लेकर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कराया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चरण के बीच पूजन हवन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। देर रात तक रामायण और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।

इस मौके पर राजेश चौबे,संतोष सिंह,सूरज सिंह,कमलेश सिंह यादव,शिवमंगल बियार,आकाश पटवा,अशोक प्रजापति,रतेन्द्र राजभर,टुनटुन,श्याम बिहारी,कैलाश राजभर,डा.अभय वर्मा,अरविंद राजभर,रिंकू राजभर,अभय प्रजापति,विकास राय,मिश्री राजभर,अरूण रत्नाकर,संजय सेठ,राकेश रस्तोगी,मोनू चौधरी,मनोज शर्मा,मुन्ना बकाटू,अभिषेक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई