चंदौली रविवार को समाजवादी पार्टी से मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के लिए औसाफ अहमद ‘गुड्डू’ को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग को लेकर सर्व समाज के हजारों लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि औसाफ अहमद गुड्डू क्षेत्र में लंबे समय से सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों से जुड़े हैं और सभी वर्गों में उनकी अच्छी पकड़ है तथा पार्टी की नीतियों को जन जन पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं । कार्यकर्ताओं का कहना था कि यदि समाजवादी पार्टी उन्हें मुगलसराय विधानसभा से उम्मीदवार बनाती है, तो पार्टी को इसका व्यापक लाभ मिलेगा और जीत सुनिश्चित होगी।
इस दौरान मौजूद लोगों ने एक स्वर में औसाफ अहमद गुड्डू को टिकट दिए जाने की मांग दोहराई और विश्वास जताया कि वे क्षेत्र के विकास तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी नेतृत्व प्रदान करेंगे।
मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। और कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए औसाफ अहमद गुड्डू को मुगलसराय विधानसभा से टिकट देने की अपील की।
इस अवसर पर हैदर अली खाना, रिज़वान अहमद, जिया अहमद, मुकेश, आफ़ताब,केशर सिंह कुशवाहा, अजीत जायसवाल,नदीम अहमद,शिवकुमार चौहान,अशोकपासवान,सुरेश चौहान,अकरम,पंकज जायसवाल, फैसल, वैस अहमद,अवधेश उपाध्याय अशोक, प्रमोद कुमार, गोपाल सोनकर, आरिफ़, गोपाल सोनकर, मु हारून, फैजुद्दीन, मनीषचंद्रवंशी,हकीक अहमद,अवधेश उपाध्याय,कमलेश यादव, शाहिद,बीरेंद्र यादव, फिरोज, रमेश यादव, दीना यादव, सुरेश मिश्रा, कमलेश मिश्रा रमेश बिन्द आदि सहित हजारों समाजवादी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे l










Users Today : 46
Users This Year : 18297
Total Users : 30890
Views Today : 108
Total views : 61430