मोतिहारी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की 27वीं कार्यकारिणी की छठी बैठक स्थानीय बंजरिया पंडाल के होटल में चैंबर अध्यक्ष महेश सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
सभा की शुरुआत महासचिव आलोक कुमार द्वारा गत बैठक की कार्यवाही रिपोर्ट एवं विगत अवधि की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत कर की गई। कोषाध्यक्ष अनिल बोहरा ने आय-व्यय का विस्तृत विवरण सभा के समक्ष रखा।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में अध्यक्ष महेश सिन्हा ने कहा कि मोतिहारी चैंबर व्यवसायियों के हितों की रक्षा एवं उनके विकास हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहा है तथा पूरे वर्ष व्यवसायिक हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करता रहेगा।
बैठक में आगामी 19 जुलाई 2026 को प्रस्तावित अर्द्धवार्षिक आम सभा सह बुजुर्ग व्यवसायी सम्मान समारोह को लेकर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम संयोजक रवि कृष्ण लोहिया ने जानकारी दी कि इस अवसर पर ऐसे पाँच वरिष्ठ व्यवसायियों को सम्मानित किया जाएगा जो 50 वर्षों से अधिक समय से व्यापार क्षेत्र में सक्रिय हैं।
सत्र 2026 की सदस्यता नवीनीकरण प्रक्रिया पर भी विस्तृत चर्चा हुई। जानकारी दी गई कि कुल 48 व्यवसायियों द्वारा अब तक सदस्यता नवीनीकरण शुल्क जमा नहीं किया गया है। निर्णय लिया गया कि ऐसे सदस्यों से अंतिम बार संपर्क एवं संवाद करने के उपरांत भी यदि सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया जाता है तो उनकी सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी। साथ ही यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि जो क्षेत्र प्रभारी अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं, उनके स्थान पर नए वरिष्ठ लोगों को दायित्व दिया जाएगा।
बैठक के दौरान अध्यक्ष महेश सिन्हा ने सभी विभागीय प्रभारियों से कार्य प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की तथा कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।
बैठक में संयोजक मनीष कुमार, निर्वतमान अध्यक्ष अंगद सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल बोहरा, उपसचिव विनय देवकुलियार, पूर्व अध्यक्ष रवि कृष्ण लोहिया, संजय जायसवाल, सुधीर अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सुरेश चंद्र, कार्यकारिणी सदस्य हेमंत कुमार, सुधांशु रंजन, अनिल अग्रवाल, चंदू मिश्रा,अरविन्द सर्राफ, सुनील कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सभा के अंत में महासचिव आलोक कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।









Users Today : 5
Users This Year : 24234
Total Users : 36827
Views Today : 6
Total views : 72380