मोहर्रम को लेकर चोलापुर पुलिस अलर्ट एडीसीपी लिपि नगायच ने संभाली कमान

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए वाराणसी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में एडीसीपी ‘ एडीसीपी लिपि नगायच और एसीपी विदुष सक्सेना ने चोलापुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसीपी विदुष सक्सेना ने दानगंज चौकी अंतर्गत सुल्तानीपुर, भदवां और बलरामगंज सहित संवेदनशील इलाकों के सुरक्षा प्रबंधों को परखा।

दानगंज चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार और उनकी टीम चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर बनाए हुए है। सुरक्षा के दृष्टिगत जुलूस मार्गों और इमामबाड़ों के पास पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी और क्यूआरटी तैनात की गई है, साथ ही सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात हैं। ड्रोन और सीसीटीवी के जरिए निरंतर निगरानी की जा रही है।

एडीसीपी एडीसीपी लिपि नगायच ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने आमजन से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 पर देने की अपील की है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई