वाराणसी —
जनपद में लूट,चोरी,छिनैती आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह की पुलिस टीम द्वारा 21 जून 2026 को वादी के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चांदी, सोने व हीरे के आभूषण व 32,000/नगदी चोरी कर लेने के संबंध में तहरीर दिया गया था
जिसके आधार पर सर्विलांस व मुखबिर से प्राप्त सूचना पर शातिर चोर सौरभ दास पुत्र बबलू दास निवासी सामने घाट सत्यम नगर कॉलोनी भगवानपुर थाना लंका को गुरुवार को अपरान्ह संगम ढाबा डाफी की तरफ सर्विस लेन से गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से एक जोड़ी सफेद धातु की पायल, सात सफेद धातु की पैर की बिछिया, एक पीले धातु के कंगन के तीन टुकड़े, घटना में प्रयुक्त स्कूटी व 2,100/ नगदी बरामद किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह, उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार, उ0नि0 श्याम बाबू, उ0 नि0 रामेश्वर यादव,का0 प्रवीण कुमार सरोज आदि शामिल रहे।










Users Today : 22
Users This Year : 18118
Total Users : 30711
Views Today : 96
Total views : 61013