लखनऊ/वाराणसी।
नाका थाने की चारबाग चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक अजय पांडेय का बुधवार सुबह वाराणसी के गायघाट स्थित उनके पैतृक आवास पर हृदयाघात से निधन हो गया। वह वर्ष 1987 बैच के अधिकारी थे।
मिलनसार, सौम्य और मृदुभाषी स्वभाव के अजय पांडेय पुलिस विभाग में काफी लोकप्रिय थे। उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और व्यवहारकुशल अधिकारी बताया।
अजय पांडेय अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्रियों और एक पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बुधवार शाम वाराणसी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।










Users Today : 68
Users This Year : 23679
Total Users : 36272
Views Today : 139
Total views : 71242