लोहता:
थाना क्षेत्र के भरथरा तिराहे के पास रविवार सुबह मिले लगभग 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति के शव का लोहता पुलिस ने 72 घंटे बाद अंतिम संस्कार करा दिया। शिनाख्त न हो पाने के कारण थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय ने मानवीय पहल करते हुए खुद शव का दाह संस्कार कराया।
रविवार सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने भरथरा तिराहे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया था। थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक नशे का आदी प्रतीत हो रहा था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। मृतक की शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक इंतजार किया गया। इस दौरान आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली गई और स्थानीय लोगों से भी पहचान कराने का प्रयास किया गया। लेकिन कोई भी मृतक की पहचान नहीं कर सका।
शिनाख्त न होने पर नियमानुसार पोस्टमार्टम के बाद लोहता पुलिस ने ही शव का अंतिम संस्कार कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी का 50 वर्षीय परिजन पिछले 3-4 दिन से लापता है तो लोहता थाने में संपर्क कर सकता है।










Users Today : 52
Users This Year : 18023
Total Users : 30616
Views Today : 151
Total views : 60817