चंदौली
वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने एवं आमजन को सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की रेमा शाखा द्वारा ग्राहक गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान आम जनता को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) तथा अन्य वित्तीय समावेशन योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्राहक गोष्ठी के माध्यम से ग्रामीणों को सरल और प्रभावी तरीके से बीमा एवं बैंकिंग सेवाओं के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत लाभान्वित श्री माखन लाल, निवासी जफरपुर , जनपद चंदौली को ₹2,00,000/- की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को योजना के लाभ एवं सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंतोष कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, वेद प्रकाश वरिष्ठ प्रबंधक उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक,पूर्णा नंद गुप्ता, शाखा प्रबंधक, रेमा शाखा तथा महेश कुमार सिंह, वित्तीय समावेशन अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में बैंकिंग सेवाओं तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़कर अपने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित बनाएं। ग्रामीणों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और बैंक द्वारा किए गए इस जागरूकता प्रयास की सराहना की।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी










Users Today : 7
Users This Year : 23703
Total Users : 36296
Views Today : 10
Total views : 71276