चन्दौली चहनिया
स्थानीय क्षेत्र और रईया गांव के राधेश्याम यादव के बगीचे में ओमप्रकाश यादव के नेतृत्व में पीडीए की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विधायक सकलडीहा प्रभुनारायण सिंह यादव बतौर मुख्य अतिथि पहुंच कर बैठक को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव को लेकर निर्देशत किया।वहीं कार्यकर्ताओं ने विधायक का माल्यार्पण किया और समाजवाद सहीत पीडीए जिन्दाबाद के नारे लगाए।
जन सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा भाजपा ने जो वादा किया उसको पुरा नही किया केवल जनता को छलने का किया। सपा के द्वारा किये गये विकास कार्य को अपना नाम देकर फीता काटने का काम किया। समाजवादी पार्टी की जब सरकार बनी तो छात्रो को लैपटाप दिया,१००नम्बर एम्बुलेंस दिया जिसे भाजपा ने नाम बदलकर ११२ कर दिया। वृद्धा पेंशन दिया । किसानो लोन माफ किया।

उन्होंने सपा के द्वारा किये गये विकास कार्य की लम्बी गाथा गायी सपा की नीतियो का गुणगान किया और भाजपा के नीतीयो और विकास कार्यों को आड़े हाथ लिया और भाजपाईयो पर जमकर बरसें। इस दौरान विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जमकर काम करने और सजग रहने के लिए निर्देश भी दिया और जन-जन तक सपा की नीतियों और कार्यो को पहुंचाने के लिए भी जताया और एक एक कार्यकर्ता से बूथ की जानकारी भी ली।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अजीत यादव, ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र मौर्या, पूर्व ब्लाक प्रमुख बृजमोहन मौर्या,सलीम,हारूल, अरूण यादव,डा लक्ष्मीशंकर, राजाराम यादव, चन्द्रशेखर यादव, सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे
संचालन विधानसभा अध्यक्ष सुभाष यादव व अध्यक्षता कामता प्रसाद ने किया











Users Today : 46
Users This Year : 18017
Total Users : 30610
Views Today : 140
Total views : 60806