मीरजापुर।
मंगलवार, 23 जून 2026 को जिला महिला कल्याण विभाग व जिला महिला चिकित्सालय मिर्जापुर के सौजन्य से जिला महिला चिकित्सालय मिर्जापुर के प्रांगण में कन्या जन्म उत्सव कार्यक्रम मनाया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को मुख्य धारा से जोड़ना एवं उनको जागरूक करना रहा।मुख्य अतिथि आनंद कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मिर्जापुर का स्वागत डॉ सुनील सिंह चिकित्सा अधीक्षक व विभागाध्यक्ष स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वंदना मौर्य द्वारा किया गया।
इस अवसर पर 17 कन्याओं का जन्म उत्सव मनाया गया व केक काटते हुए सभी कन्याओं व उनकी माता का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें महिला कल्याण संबंधित योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही उन्हें शिशु पालन पोषण संबंधित सामग्री वितरित किया गया। तत्पश्चात आनंद कुमार, डॉ सुनील कुमार, डॉ वंदना मौर्य, डॉ जागृति पाण्डेय व अन्य लोगों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।











Users Today : 12
Users This Year : 23708
Total Users : 36301
Views Today : 27
Total views : 71293