आजमगढ़।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति, दबंगई और आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।
इसी क्रम में थाना तरवां पुलिस ने सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने एवं आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने वाले दो युवकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हथियारों का प्रदर्शन, धमकीपूर्ण पोस्ट और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वहीं, थाना फूलपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर “5555 गैंग” नाम से दबंगई और गैंग संस्कृति का प्रदर्शन करने वाले युवकों को चिन्हित कर उनके अभिभावकों की मौजूदगी में काउंसलिंग की। इस दौरान युवाओं को सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखें। जनपद पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति, भय का माहौल बनाने या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।










Users Today : 14
Users This Year : 23710
Total Users : 36303
Views Today : 43
Total views : 71309