अवैध शिवम क्लीनिक में जबरदस्ती इंजेक्शन लगाने से 5 वर्षीय मासूम की मौत से मचा हड़कंप l

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर

जलालपुर थाना क्षेत्र के पराऊगंज बाजार स्थित एक कथित क्लीनिक में इलाज के दौरान 5 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

जानकारी के अनुसार, पराऊगंज बाजार स्थित शिवम क्लीनिक में शिवा विश्वकर्मा उर्फ़ ओम (5 वर्ष), की तबीयत खराब होने पर परिजन रात करीब 10:30 बजे इलाज के लिए पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है। कि इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा लगाए गए गलत इंजेक्शन के बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

मासूम की मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं आरोप है। कि घटना के बाद संबंधित डॉक्टर मौके से फरार हो गया। घटना ने क्षेत्र में संचालित हो रहे कथित अवैध क्लीनिकों और बिना मानक के चल रहे अस्पतालों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

ग्रामीणों का आरोप है। कि जलालपुर क्षेत्र के कई बाजारों और गांवों में बिना लाइसेंस और बिना आवश्यक मानकों के कई निजी क्लीनिक और अस्पताल संचालित हो रहे हैं। जहां इलाज के नाम पर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है।

लोगों का सवाल है। कि आखिर इन कथित अवैध अस्पतालों पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं होती है ।क्या स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है।

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और क्षेत्र में संचालित सभी निजी अस्पतालों एवं क्लीनिकों की जांच की मांग की है।

वहीं इस पूरे मामले में संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों का पक्ष आना अभी बाकी है। अब देखना यह होगा कि मासूम की मौत के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कितनी गंभीरता से कार्रवाई करता है।

बड़ा सवाल आखिर कब तक इलाज के नाम पर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ होता रहेगा।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई