सुभाष पार्क में पांच घंटे से अधिक चली निर्गुण संध्या, मदन राय की गायकी पर झूमे श्रोता

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। राष्ट्रीय चेतना सांस्कृतिक मंच के बैनर तले दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित सुभाष पार्क में रविवार को आयोजित निर्गुण संगीत एवं आत्ममंथन भजन संध्या का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हुआ। शाम 7 बजे प्रारंभ हुआ यह कार्यक्रम रात्रि 12:30 बजे तक चला, जिसमें स्थानीय एवं वाराणसी से आए कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा।

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण भोजपुरी निर्गुण गायन शैली के सम्राट मदन राय रहे। उन्होंने अपनी सशक्त एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनके निर्गुण भजनों पर श्रोता देर रात तक मंत्रमुग्ध होकर कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों और वाराणसी से आए कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक निर्गुण, भजन एवं आध्यात्मिक गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में विधानसभा मुगलसराय के लोकप्रिय विधायक रमेश जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया, जिसकी लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

राष्ट्रीय चेतना सांस्कृतिक मंच के संस्थापक एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. विनय कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की सभी ने सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले डॉ. वर्मा ने इस आयोजन के माध्यम से समाज को सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया है।

कार्यक्रम का संचालन भी बेहद प्रभावशाली रहा। पूरी संध्या के दौरान सुभाष पार्क भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। श्रोताओं ने देर रात तक निर्गुण भजनों का रसास्वादन किया और कलाकारों की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की।नीमा प्रदेश प्रवक्ता एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह-संयोजक डॉ. ओ.पी. सिंह ने सफल आयोजन के लिए डॉ. विनय कुमार वर्मा एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए

कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।कार्यक्रम में दिनेश चंद्र कृष्णा, पांडेय कुमाहनंद, प्रताप चौबे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों एवं कलाकारों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

 

रिपोर्ट अलीम हाश्मी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई