दिनांक 22.06.2026 को सौरभ सुमन यादव,भारतीय प्रशासनिक सेवा (2019 बैच) ने पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी एवं जिला दंडाधिकारी के रूप में अपना आधिकारिक पदभार ग्रहण किया।
कार्यभार संभालने के समय अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) शैलेंद्र कुमार भारती, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) मो. सिबगतुल्लाह, सहायक समाहर्ता राज कृष्ण झा, वरीय कोषागार पदाधिकारी विजय कुमार, वरीय उप समाहर्ता प्रेमलता,वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने जिले के विकास और आम जन की समस्याओं के समाधान को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
उन्होंने कहा कि आम जनता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को समय से पूर्ण कराने पर विशेष बल दिया जाएगा









Users Today : 33
Users This Year : 17728
Total Users : 30321
Views Today : 82
Total views : 60150