सकलडीहा,
बसपा सुप्रिमों के निर्देश पर विधान सभा स्तर पर संगठन को मजबूत और अनुशासित करने की कवायद में बसपा जुट गयी है। बुधवार को टिमिलपुर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा के समीप बसपा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान बतौर मुख्य अतितिथि वाराणसी मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी डा बिनोद कुमार ने आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलते हुए बसपा का परचम लहराने का आवाहन किया।
वाराणसी मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी डा बिनोद कुमार ने कहा कि बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां हर गरीब दलित पिछड़े और अगड़े समाज को सम्मान मिला है। बसपा अपने मिशन के साथ सर्व समाज का हित लेकर चलती है। बूथ से लेकर सेक्टर के पदाधिकारियों को अनुशासित ढ़ग से बसपा की नितियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील किया।
इसके साथ ही बताया कि बसपा का हर कार्यकर्ता संगठन की मजबूत रीढ है। जो लोग गुमराह होगए थे उन्हें संगठन की मुख्य धारा से जोड़कर आगामी 2027 में बसपा का परचम लहाराने की अपील किया। कहाकि पार्टी के कार्यकर्ता बगैर गुमराह हुए बसपा के मिशन केा आगे बढ़ाने का कार्य करे।
जिससे स्वंय के साथ पार्टी की ताकत बढ़ेगा। अंत में विधान सभा अध्यक्ष संतोष भारती ने संगठन की मजबूती पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक की अध्यक्षता संतोष कुमार भारती विधानसभा अध्यक्ष ने किया।
इस मौके पर रमेश चंद्र शास्त्री,श्यामसुंदर बिस्वकर्मा ,प्रेम सिंह, ओमप्रकाश राजभर,शशि कुमार,केशव ,राजनाथ, सतेंद्रे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी









Users Today : 64
Users This Year : 17244
Total Users : 29837
Views Today : 159
Total views : 59171