सिटी बस चालकों की मनमानी के चलते शहर की सड़कों पर अव्यवस्था का आलम है
नगर निगम द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए बस स्टॉप अब सिर्फ शोपीस बनकर रह गए हैं। सिटी बसों के चालक इन निर्धारित बस स्टॉप पर बस रोकने की बजाय अपनी मनमर्जी से कहीं भी सड़क के बीच में, चौराहों पर या भीड़भाड़ वाली जगह पर बस रोककर सवारियां बैठा लेते हैं और उतारते हैं
इस मनमानी के कारण शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति बन जाती है। पीछे चलने वाले वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। आम जनता को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों, ऑफिस जाने वालों और एम्बुलेंस तक को इस जाम में फंसना पड़ता है
स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस के लाख समझाने पर भी नहीं मानते चालकों पर कार्रवाई न होने से इनके हौसले बुलंद हैं। सवारियों को बैठाने की होड़ में दो-दो बसें एक साथ सड़क घेरकर खड़ी हो जाती हैं।
शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि नियम तोड़ने वाले बस चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए और बस स्टॉप का सही इस्तेमाल सुनिश्चित कराया जाए, ताकि आगरा की ट्रैफिक व्यवस्था सुधर सके और लोगों को रोज के जाम से राहत मिले।










Users Today : 66
Users This Year : 23677
Total Users : 36270
Views Today : 137
Total views : 71240