सकलडीहा,
शासन की ओर से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को अब शीघ्र ही पक्का आवास दिया जाएंगा। डीएम और सीडीओ के निर्देश पर गांव गांव में बीडीओ और सचिवों की ओर से चयनित लाभार्थियों की अनुमोदन कराने की कवायद तेज कर दिया गया है।
बीते 11 जून से 22 जून तक पात्र लाभार्थियों की सूची ग्राम सभा की खुली बैठक में अनुमोदन कराकर अपलोड कर देने का निर्देश है। इसके लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश है। बैठक के बाद लाभार्थियों की सूची अपलोड करने में विलम्ब होने पर सचिवों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

शासन की ओर से हर पात्र गरीब लाभार्थी,निराश्रित महिला,दिव्यांग,आपदा में नष्ट हुए गरीबों की रिहायसी मड़ई आदि लाभार्थियों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास के तहत पक्का आवास दिया जायेगा। इसके तहत पूर्व में वर्ष 2024-25 के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची जारी की गई थी। इसके बाद विभाग द्वारा दिसंबर 2024 से अप्रैल 2025 तक जीरो पावर्टी के तहत टैगिंग और जांच की प्रक्रिया पूरी की गई। अब शासन की ओर से अंतिम सूची जारी की गई है।
इस योजना के तहत विकास खंड के कुल 104 गांवों में 5 हजार 948 लोगों की सूची बनाया गया है। जिसकी ग्राम सभा में 11 जून से 22 जून के बीच में खुली बैठक कराकर प्रतिदिन पात्र लाभार्थियों की सूची और बैठक की फोटो अपलोड करने का निर्देश है। सोमवार को डीएम और सीडीओ के निर्देश पर कवायद तेज कर दिया गई है।
इस क्रम में धनऊर,खोर,फुल्ली, बरठी,डेढ़गांवा,चतुर्भुजपुर,ताजपुर,तेन्दुई,दुर्गापुर,ईटवा,सकलडीहा आदि कई गांवों में बीडीओ और एडीओ व सचिवों की नेतृत्व में बैठक करके अनुमोदन लिया जा चुका है।











Users Today : 46
Users This Year : 17087
Total Users : 29680
Views Today : 93
Total views : 58818