शाहगंज
कोतवाली क्षेत्र के खरौना गांव में शनिवार को एक भैस की करंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों मे आक्रोश फैल गया और गांव वाले ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार ठहराया है।
गांव निवासी लल्लू राजभर पुत्र सबरजीत राजभर की भैस शनिवार को रोजाना की तरह घास चरने के लिए निकली थी। इसी दौरान गांव में लगे एक विद्युत् पोल मे अचानक करंट आने से वहा घास चर रही भैस चपेट में आने से मौत हो गई। पशुपालक ने जांच कर विद्युत् विभाग से मुआवजा की मांग किया है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ऐसे विद्युत् पोलो कि मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य मे किसी बड़ी जनहानि को घटना भी हो सकती है।










Users Today : 64
Users This Year : 23675
Total Users : 36268
Views Today : 134
Total views : 71237