आंधी पानी से भारी तबाही,सप्लाई रही ठप्प

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली चहनियां। मंगलवार की रात को आयी तेज आंधी तूफान से क्षेत्र में कई जगहों पर पेड़ गिर गया है । कुछ पेड़ मकानों पर गिरने से नुकसान हुआ है तो कई लोगो के टीनशेड उड़ गये । धानापुर मुख्य मार्ग पर मेन सप्लाई सहित अन्य फीडरों के गांवो में पेड़ गिरने से सप्लाई ठप्प रही ।

क्षेत्र में मंगलवार को आयी तेज आंधी से क्षेत्र में कई गांवो में पेड़ गिरने से पोल टूट गया । तार क्षतिग्रस्त हो गये । वही चहनियां के रहने वाले गोलू यादव का पोल्ट्री फार्म आंधी में क्षतिग्रस्त हो गया । इनका मुर्गी के करीब 2000 बच्चे टीनशेड में दबकर मर गये । खण्डवारी गांव में नन्दलाल यादव के मड़ई और गुमटी पर विशाल पेड़ गिरने से हजारों रुपये के नुकसान के साथ इनकी पत्नी राधिका देवी को चोट लग गयी ।

चहनियां गांव में गणेश खरवार के मकान पर पेड़ गिरने से बाउंड्री टूट गयी । इसके अलावा भलेहटा में पोल टूट गया । कई जगहों पर तार पर पेड़ गिरने से रात 10 बजे से सप्लाई ठप्प रही । हालांकि बिजलीं विभाग के जेई के साथ सम्बीदा कर्मियों द्वारा दुरुस्त किया जा रहा है । जेई सुभाष यादव ने बताया कि कई जगहों पर तार,पोल क्षतिग्रस्त है । युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है । जल्द ही सप्लाई मिल जायेगी ।

 

रिपोर्ट अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —