स्थानीय जखनियां।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अपने 12 वर्ष का सफल कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस ऐतिहासिक मील के पत्थर को पार करते ही पीएम मोदी ने लोकतांत्रिक इतिहास में एक और बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में शिव मंदिर पर पूजा पाठ अर्चना किया और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई प्रेषित किया।
प्रमोद वर्मा ने कहा भारतीय राजनीति में आज एक नया इतिहास रच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की कमान संभालते हुए अपने 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ वह देश के इतिहास में लोकतांत्रिक चुनाव के जरिए लगातार सबसे लंबे समय तक (4,399 दिन) पद पर रहने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
वर्मा ने कहा जनकल्याण ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। जो विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ निरंतर कार्य करता है, वही जनविश्वास अर्जित करता है। ऐसा नरेन्द्र मोदी ने किया और अपने कार्यो के बदौलत विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बनें। वर्मा ने कहा मोदी सरकार के इन 12 वर्षों (2014-2026) के कार्यकाल को ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के युग के रूप में देखा जा रहा है। इस दौरान देश में कई नीतिगत और ढांचागत बदलाव हुए ऐतिहासिक फैसले लिए गये,
बुनियादी ढांचा, डिजिटल और आर्थिक क्रांति में भारत आगे बढ़ा, देश मे जनकल्याणकारी योजनाएं चली, भारत की वैश्विक साख मजबूत हुई, पीएम मोदी का पूरा ध्यान अब साल 2047 तक भारत को एक पूर्ण रूप से विकसित राष्ट्र बनाने पर केंद्रित है, जिसमे हम आप सभी का सहयोग आपेक्षित है।
इस मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता, संतोष सिंह मुन्ना, मंटू पांडेय, चंद्रभान भारद्वाज, दीपू सिंह, रमेश कनौजिया, दिनेश सिंह, घुरहू राजभर, धर्मेंद्र चौरसिया, दीपक गुप्ता, मनोज वनवासी, योगेंद्र सिंह, झब्बल, जुगनू गुप्ता, अशोक चौहान, राजीव खरवार, राजेश जायसवाल, शैलेंद्र प्रजापति, वरुण पांडेय, रामप्रताप चौहान, दशरथ पांडेय सहित प्रमुख लोग मौजूद रहे










Users Today : 1
Users This Year : 23697
Total Users : 36290
Views Today : 1
Total views : 71267