वाराणसी
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक वाराणसी सिटी के नेतृत्व में रेसुब पोस्ट वाराणसी सिटी से उप निरीक्षक/ सुधीर कुमार राय, कांस्टेबल संजय यादव कांस्टेबल अजय कुमार सोनकर के सारनाथ रेलवे स्टेशन के तरफ अपराधिक गतिविधि निगरानी में मशगूल के दौरान मुखबीर खास की सूचना व
निशानदेही पर सारनाथ आरक्षण हाल से एक व्यक्ति शिवधार, पुत्र शीतला निवासी परनापट्टी चौबेपुर खुर्द थाना चोलापुर जिला वाराणसी उम्र 25 वर्ष मोबाइल नंबर 630707 0604 को 01अदद तत्काल आरक्षित रेल काउंटर टिकट दो भरे हुए मांग पत्र के साथ रेलवे अधिनियम की धारा 143 के अंतर्गत समय 11/10 बजे गिरफ्तार किया गया।
अपराध का तरीका– जरूरतमंद व्यक्तियों से रेल आरक्षित टिकट, मूल्य से चार सौ से पाच सौ रूपये अतिरिक्त ले कर रेल टिकट आरक्षण काउंटर पर लाइन में लगकर तत्काल टिकट निकाल कर बेचना।
बरामद रेल आरक्षित काउंटर टिकटों का विवरण-
यात्रा शेष 01 अदद रेलवे तत्काल आरक्षित काउंटर टिकट, टिकट नंबर 09300259, पीएनआर नंबर 235737883 गाड़ी संख्या 22178 महानगरी एक्सप्रेस, यात्रा वाराणसी से दादर, यात्रा तिथि दिनांक 10.06.26 –
2- 02 अदद भरा आरक्षण मांग पत्र।
जामा तलाशी में बरामद नगद कैश-2550/- रुपया तथा 01 अदद पुराना इस्तेमाली मोबाइल ओप्पो कंपनी का।
अपराध का पंजीकरण
अभियुक्त के विरूद्ध रेसुब पोस्ट वाराणसी सिटी पर मु.अ.स. 327/26, U/S-143 RA दिनाँक 09.06.26 S/V शिवधार पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक शिशु कुमार हेमंत, रेसुब पोस्ट वाराणसी सिटी द्वारा की जा रही है।










Users Today : 59
Users This Year : 17022
Total Users : 29615
Views Today : 115
Total views : 58700