पीकअप के धक्के से साइकिल सवार मजदूर की इलाज के दौरान मौत

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,

कोतवाली क्षेत्र के मनिहरा पेट्रोल पंप के समीप साइकिल से सड़क पार करते समय मंगलवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे पीकअप के धक्के से 55 वर्षीय जमुरना के देवरापुर निवासी ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद आनन फानन में ग्रामीणों ने सीएचसी से जिला हास्पीटल ले गये। जहां इलाज के दौरान मजदूर की मौत होगयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला हास्पीटल पीएम के लिये शव को भेज दिया। इस दौरान पुलिस ने पीकअप वाहन सहित चालक को पकड़कर थाने ले आयी।

कोतवाली क्षेत्र के जमुरना देवरापुर गांव के स्व.सियाराम यादव के पुत्र 55 वर्षीय ओमप्रकाश राम अपने साइकिल से मनिहरा गांव में अनिल यादव की मकान की सिलाप ढालने के लिये घर से सुबह 9 बजे निकले थे। पपौरा होते हुए मनिहरा पेट्रोल पंप पर पहुंचकर पानी पीने के बाद साइकिल से हाइवे सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच सकलडीहा की ओर से टमाटर लादकर जा रही पीकअप साइकिल सवार को बचाने में डिवायडर से टकरा गयी।

वाहन के पिछले हिस्से से पैर में चोट लगने पर साइकिल सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। वही वाहन डिवाडर से टकराकर रूक गयी। साथ में रहे अन्य मजदूरों ने साइकिल सवार ओमप्रकाश को आनन फानन में सकलडीहा सीएचसी एम्बुलेंस की मदद से ले गये। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला हास्पीटल ले गयी। इलाज के दौरान मजदूर की मौत होगयी।

घटना की जानकारी होने पर पत्नी घीराजी देवी, पुत्र विजयलाल,दिनेश,कुलदीप,संदीप,छोटू,चंदन,लकड़ू और पुत्री काजल पिता की मौत पर दहाड़ मारकर रोने लगे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी। 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —