वर्ष 2004 से 2005 के मध्य जनपद जौनपुर में केन्द्र / राज्य सरकार द्वारा संचालित सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना अन्तर्गत जनपद जौनपुर के विकास खण्ड केराकत के विभिन्न गावों में क्षेत्र पंचायत अंश से जनहित में नाली निर्माण,संपर्क मार्ग,मिट्टी भराई आदि कार्य कराया जाना प्रस्तावित था।
काम में लगे मजदूरों को कार्य के बदले खाद्यान्न (चावल) वितरित किया जाना था,परन्तु जिम्मेदार बीडीओ,कार्य प्रभारी आदि द्वारा वित्तीय अनियमितता की गई। इस संबंध में वर्ष 2020 में थाना-ईओडब्ल्यू वाराणसी पर अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त अन्य अभियुक्तों के साथ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लगभग 16.50 लाख रुपया शासकीय धन गबन के अपराध में शामिल है।
गिरफ्तार सुरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र भद्रसेन सिंह ग्राम हुरहुरी थाना केराकत जौनपुर का रहनेवाला है एवं कोटा की दुकान चलाता है। पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू वाराणसी प्रदीप कुमार द्वारा गठित टीम ने दिनांक-09.06.2026 को सुबह लगभग 09 बजे अभियुक्त को जौनपुर के केराकत क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी में ईओडबल्यू के निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा , निरीक्षक करुणेश सिंह, मुख्य आरक्षी प्रिंस तिवारी,रामाश्रय सिंह एवं सरफराज अंसारी शामिल है।










Users Today : 56
Users This Year : 17019
Total Users : 29612
Views Today : 110
Total views : 58695