वाराणसी
केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा 10 जून को विविध सेवा, स्वच्छता, धार्मिक एवं जनजागरण कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी लहुराबीर स्थित काशी अनाथालय में बच्चों के बीच फल, दवा, वस्त्र, साबुन एवं अन्य आवश्यक सामग्री बांटेंगे। इस दौरान वह बच्चों से संवाद भी करेंगे।
क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 6 बजे विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों, प्रमुख मंदिरों, घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान और पौधरोपण से होगी। सुबह 8 बजे मंदिरों में दर्शन-पूजन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
सुबह 10 बजे से अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, वृद्धाश्रमों, अनाथालयों और सेवा संस्थानों में फल, दवा, वस्त्र, साबुन एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष शाम छह बजे काशी विश्वनाथ धाम में आयोजित भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे महाआरती में सहभागिता करने के साथ बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन भी करेंगे।










Users Today : 67
Users This Year : 23678
Total Users : 36271
Views Today : 138
Total views : 71241