हरदोई
शाहाबाद तहसील क्षेत्र के परियल गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सरकारी निरीक्षण पर पहुंचे शाहाबाद के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सुशील कुमार मिश्रा पर कथित रूप से हमला कर दिया गया। हमले में एसडीएम गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर में छह टांके लगाने पड़े। घटना के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा गांव परियल में स्थित अन्नपूर्णा भवन का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत के पुत्र उदयवीर राजपूत और उसके साथ मौजूद कुछ अन्य लोगों ने एसडीएम के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि उदयवीर ने डंडे से वार कर एसडीएम के सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई।
घटना में घायल एसडीएम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनके सिर में छह टांके लगाए। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला










Users Today : 66
Users This Year : 23677
Total Users : 36270
Views Today : 137
Total views : 71240