नवागत डीआईजी IPS पूनम 2010 पहुंचे विंध्याचल धाम मां विंध्यवासिनी के दरबार में टेका मत्था, लिया आशीर्वाद, दर्शन पूजन के पश्चात करेंगी कार्यभार ग्रहण

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जापुर परिक्षेत्र की नव नियुक्त डीआईजी IPS पूनम 2010 ने कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। दर्शन के उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर में आयोजित हवन-पूजन में भी सहभागिता की। यह अनुष्ठान आचार्य विनय महाराज के द्वारा संपन्न कराया गया ,

जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच डीआईजी पूनम ने मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जनकल्याण की कामना की। डीआईजी पूनम अपनी प्रभावी कार्यशैली, अनुशासित प्रशासन और बेहतर पुलिसिंग के लिए जानी जाती हैं।

उनके नेतृत्व में मिर्जापुर परिक्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। दर्शन-पूजन के बाद वह अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —